‘आरआरआर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘आरआरआर’ के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि फिल्म ने पूरे देश के सभी बॉक्स ऑफिस को मिलाकर भी 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं किया है। हालांकि इन आंकड़ों में अंतिम कलेक्शन रिपोर्ट आने तक सुधार की भी गुंजाइश है। लेकिन, इसके बाद भी ये आंकड़े एस एस राजामौली की पिछली फिल्म ‘बाहुबली 2’ के पहले दिन के पूरे देश के 121 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के आंकड़े को छू लेंगे, लगता नहीं है। फिल्म ‘आरआरआर’ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वैसी कामयाबी मिलती नहीं दिख रही जिसकी उम्मीद की जा रही थी।