रश्मि रॉकेट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुभाष काले के लिए फिल्म ‘ऑपरेशन यमन’ उनकी पिछले पांच साल की मेहनत है और वह इस पर अपना सबकुछ दांव पर लगाए बैठे हैं। वहीं रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी की फिल्मों की लाइन लगी हुई है, इन फिल्मों में ‘कैप्टन इंडिया’ के अलावा ‘सितारा’, 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस', 'पिप्पा', ‘डिस्पैच’, ‘ककुड़ा’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। संयोग यहां ‘कैप्टन इंडिया’ के निर्देशक हंसल मेहता के साथ एक और बन रहा है। उनकी बहुचर्चित और प्रशंसित सीरीज ‘स्कैम 1992’ भी एक ऐसी कहानी पर बनी जिस पर अजय देवगन की कंपनी पहले से ही एक फिल्म ‘द बिब बुल’ बना रही थी। ‘कैप्टन इंडिया’ की कहानी को लेकर हालांकि निर्माताओं की तरफ से अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की और समाचार लिखे जाने तक उनकी तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो सकी है।