अजय देवगन, रोहित शेट्टी, करण जौहर
- फोटो : social media
'कॉफी विद करण' के होस्ट ने आगे पूछा कि क्या नए कलाकार जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? रोहित ने करण की बात से सहमत होते हुए कहा, 'हां बिल्कुल आज की पीढ़ी के कलाकार कुछ ज्यादा ही सोचते है।' करण ने आगे कहा, 'आप ने पहले आसानी से दो-तीन हीरो वाली फिल्में की हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसी फिल्में आप आगे कर सकते हैं। इस पर अजय ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित के पास सोलो करने की भी सुरक्षा है। उन्हें यह तय करने में तीन साल लग जाते हैं कि उन्हें यह करना है या वह करना है।'