साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'डंकी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। 'पठान' और 'जवान' के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है, जो साल 2023 में रिलीज हुई है। इस फिल्म से किंग खान ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं। फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। माना जा रहा है कि किंग खान ने एक बार फिर दर्शकों पर अपने अभिनय का जादू चला दिया है। आइए जानते हैं कि ट्विटर पर फैंस डंकी को कितने नंबर दे रहे हैं।