कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली है। दोनों फिल्म 'नमस्ते लंदन', 'तीस मार खान', 'वेलकम', 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह का इस फिल्म में कैमियो भी होगा। सिर्फ कटरीना कैफ के किरदार को लेकर लोगों में संशय था अब रोहित शेट्टी ने वह भी खत्म कर दिया है।