गिनती करने बैठें तो अब तक कम से कम दर्जन भर ऐसे कोरियोग्राफर तो होंगे जो बड़े बड़े सितारों को अपने रचे स्टेप्स पर नचाने के बाद खुद फिल्म निर्देशक बन बैठे। इसमें एक नई गिनती जुड़ी है कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'रॉकेट गैंग' रिलीज के लिए तैयार है। बॉस्को कहते हैं, 'जब मैंने बतौर डांस डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा तो निर्देशक बनने के बारे में कभी सोचा ही नहीं था। वर्षों से मुझे फिल्म निर्माण की कला से प्यार है। इसलिए, निर्देशक बनाना मेरे लिए एक स्वाभाविक क्रिया है।'