फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार: रितेश पांडे ने कोरोना काल में की सगाई, तस्वीरें जमकर हो रहीं वायरल

Tue, 11 May 2021 01:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश पांडे सगाई - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक रितेश पांडे अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वहीं रितेश पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रितेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, रितेश पांडे ने सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रितेश पांडे सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली के साथ वाराणसी में सगाई की है जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही रखा गया था लेकिन काफी धूमधाम से उन्होंने वैशाली को अंगूठी पहनाई। उनकी सगाई की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं और तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी स्टार संजय पांडे ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इसके अलावा खबरें है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 5
रितेश पांडे सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
इन वायरल तस्वीरों में वैशाली, रितेश को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सगाई के खास मौके पर रितेश ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था तो वहीं वैशाली हरे और लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। दोनों की सगाई पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सगाई की तस्वीरें देखने के बाद फैंस जमकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

4 of 5
रितेश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वैशाली पांडे इस समय सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं तो वहीं रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और गायक हैं। रितेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रितेश पांडे का एक सुपरहिट भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'घरे बोलाके देबू की ना' (Ghare Bulake Debu Ki Na)। गाना बिल्कुल रितेश पांडे के फेमस स्टाइल में शूट किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें