फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पर्दे पर ऋषि कपूर और सैफ अली खान दिखे थे साथ, करीना ने शेयर की यादें

Fri, 01 May 2020 08:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा कपूर खानदान उनकी मौत से बेहद दुखी है। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में चंद लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। अभिनेत्री करीना कपूर पिता रणधीर कपूर और सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। करीना ने अपने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने फिल्म 'हम तुम' का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सैफ अली खान और ऋषि कपूर साथ में हैं। ऋषि कपूर अपना मशहूर गाना 'मैं शायर तो नहीं' गाते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद सैफ अली खान भी उनके साथ गाने लगते हैं। फिल्म में सैफ और ऋषि के अलावा रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। वीडियो के साथ करीना ने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया। 
विज्ञापन

3 of 5
randhir kapoor, rishi kapoor - फोटो : social media
करीना ने इसके अलावा ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं जानती हूं ये सबसे अच्छे लड़के हैं... पापा और चिंटू अंकल।'

4 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान कपूर खानदान के 20 सदस्यों के अलावा पांच अन्य रिश्तेदारों को मंजूरी दी गई थी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाईं। करीना-सैफ के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, रीमा जैन सहित दूसरे सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर बीते दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। अभिनेता का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा के साथ करीब पौने चार बजे अस्पताल से सीधे शवदाह गृह ले जाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें