फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: राजेश खन्ना को पसंद नहीं करते थे ऋषि कपूर, एक बार कहा था- छीन ली मेरी हीरोइन

Wed, 15 Sep 2021 08:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, राजेश खन्ना - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे उस दौरान ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ 16 साल की डिम्पल कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉबी की रिलीज के बाद ऋषि कपूर खुद भी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए थे। बॉबी की शूटिंग के दौरान ही राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।

अंगूठी देखकर राजेश खन्ना हुए थे गुस्सा

ऋषि कपूर ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान बताया कि राजेश खन्ना ने एक ऐसी हरकत की थी जिससे वो काफी नाराज हुए थे। दरअसल राजेश खन्ना ने उस वक्त तक डिंपल कपाड़िया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। लेकिन जैसे ही राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया के हाथ में एक अंगूठी देखी तो वो उन पर काफी गुस्सा हुए। ऋषि कपूर ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान ये किस्सा साझा किया था और साथ ही बताया था कि आखिर उन्हें क्यों राजेश  खन्ना पसंद नहीं थे। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर, राजेश खन्ना - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर की थी अंगूठी

दरअसल गुस्से में लाल राजेश खन्ना ने वो अंगूठी डिंपल कपाड़िया के हाथ से उतरवा दी और उसे जुहू बीच पर कहीं फेक दिया। बता दें कि वो सोने की अंगूठी ऋषि कपूर की थी। इस बारे में जब ऋषि कपूर को भनक हुई तो वो काफी नाराज हुए और उन्होंने डिंपल कपाड़िया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें राजेश खन्ना की ये हरकत बिलकुल भी सही नहीं लगी।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर, राजेश खन्ना - फोटो : Instagram
ऋषि कपूर से नहीं मांगी माफी

इस बात के लिए राजेश खन्ना ने कभी भी ऋषि कपूर से माफी नहीं मांगी, लेकिन बॉबी फिल्म की शूटिंग में राजेश खन्ना ने दिक्कतें पैदा करना जरूर शुरू कर दिया। इस बात से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए ऋषि कपूर ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा था, ‘आज भी मैं अपनी अंगूठी को जुहू बीच पर ढूंढता हूं। क्योंकि अब हमारे बीच काका जी नहीं रहें हैं इसलिए अगर मैं ये बाते करूंगा तो डिंपल मुझे मार देंगी’।

4 of 5
ऋषि कपूर, राजेश खन्ना - फोटो : Instagram
इस कारण पसंद नहीं थे राजेश खन्ना

ऋषि कपूर ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘मुझे वो इसलिए पसंद नहीं थे क्योंकि वो मेरी हीरोइन को मुझसे दूर ले जाते थे’। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इससे बड़ी वजह ये है कि वो अंगूठी मुझे एक लड़की ने दी थी। वो अंगूठी शूट के दौरान जब डिंपल कपाड़िया ने मेरे हाथ में देखी तो उन्होंने मुझसे ले ली और पहन ली। लेकिन जब काका ने डिंपल के हाथ में वो अंगूठी देखी तो उन्होंने वो उनके हाथ से निकालकर कहीं बीच पर फेंक दी। तबसे और इसी वजह से मैं काका को पसंद नहीं करता था’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर, राजेश खन्ना - फोटो : Instagram
उंगलियों पर गिनाई पसंद न करने की वजह

इसके अलावा ऋषि कपूर ने मीडिया बातचीत के दौरान अपनी उंगलियों पर गिनाना चालू किया कि आखिर वो राजेश खन्ना को पसंद क्यों नहीं करते थे। उन्होंने कहा, ‘मेरी अंगूठी फेंकी, मेरी हिरोइन्स मुझसे दूर की, फिर उससे शादी कर ली। इसलिए मेरे पास उन्हें नापसंद करने के बहुत से कारण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें