कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। तबीयत खराब होने के बाद पुनीत को बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले लगभग सभी कलाकार अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। जिम जाने से लेकर अपनी डाइट का विशेष तौर पर ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं ये सितारे समय समय पर डॉक्टर के पास जाकर भी अपना चेकअप कराना नहीं भूलते। लेकिन कई बार शराब पीने, स्मोकिंग, खराब डाईट के साथ ही ज्यादा जिम और कसरत की वजह से कई कलाकारों को दिल की बीमारी का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से सितारे हैं जिन्हें ज्यादा एक्सरसाइज की वजह के पड़ा दिल का दौरा-