कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। यही वजह है कि रणबीर की बहन अपनी कजिन्स करिश्मा और करीना कपूर की तरह बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर से 2 साल बड़ी हैं। बॉलीवुड की दुनिया से दूर रिद्धिमा के सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में खुद को स्थापित किया। आज वह जाने माने ब्रांड 'आर ज्वेलरी' की मालकिन हैं। अपने इस बिजनेस से वह तगड़ी कमाई भी करती हैं।
Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी