मॉडल और अभिनेत्री ऋचा शर्मा ने दो भाषाओं में बनने जा रही सुपर मॉडल फिल्म साइन की है। बॉलीवुड में लेडी अक्षय कुमार बनने का सपना देखने वाली 22 वर्षीया ऋचा दिल्ली में कुछ समय मॉडलिंग करने के बाद दो साल पहले मुंबई आई थीं।
विज्ञापन
मेरठ की ऋचा शर्मा 'सुपर मॉडल' फिल्म में
2 of 4
यहां कुछ विज्ञापन फिल्मों में काम करने के बाद हाल उन्हें फिल्म पाने में सफलता मिली है। उन्हें जल्द ही हिंदी और तमिल में बनने जा रही सुपर मॉडल फिल्म के लिए साइन किया जाएगा। ऋचा के अनुसार साउथ के निर्माता फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ की ऋचा शर्मा 'सुपर मॉडल' फिल्म में
3 of 4
इसमें उनके साथ बॉलीवुड के दो नामचीन चेहरे लिए जाएंगे। ऋचा ने कहा कि अगले महीने निर्माता खुद फिल्म की घोषणा करेंगे। ऋचा इन दिनों यूट्यूब के लिए बनाई जा रही एक एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ऋचा ऐक्शन स्टार अक्षय कुमार नक्शे-कदम पर चलती हैं। उनकी दिनचर्या भी इसी सितारे की तरह सुबह चार बजे शुरू हो जाती है।
ऋचा इन दिनों रणवीर सिंह से लेकर दर्शन कुमार तक बॉलीवुड सितारों ऐक्शन सिखाने वाले टीचर सूर्या से किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। ऋचा ऐक्शन स्टंट स्टार बनना चाहती हैं। इससे पहले पिछले साल उन्होंने डांस डायरेक्टर सरोज खान से नृत्य की ट्रेनिंग ली है। ऋचा के पिता थियेटर से जुड़े हैं। अभिनय की दुनिया में वह पिता को आदर्श मानती हैं।