साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा हिंदी सिनेमा की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी खेमे में शामिल हुए न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि लगातार अपने अभिनय की विविधता से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने में सफलता पाई है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘फुकरे 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और इस कामयाबी से उल्लसित ऋचा ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया।