फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Juyal: विलेन बनकर छाने को तैयार राघव जुयाल, बोले- अब तक की सबसे हिंसक फिल्म होगी 'किल'

Tue, 03 Oct 2023 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर राघव जुयान किसी का भाई किसी की जान के बाद अब एक नए अंदाज में लोगों से रूबरू होने वाले हैं। फिल्म 'किल' में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हाल ही में इसकी स्क्रीनिंग हुई, जहां फिल्म की काफी सराहना की गई। 
Akshay Kumar: अक्षय ने 'मिशन रानीगंज' के रियल हीरो जसवंत सिंह को बताया विनम्र, साझा किए पहली मुलाकात के किस्से
विज्ञापन

2 of 5
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच अभिनेता ने एक बातचीत में अपने किरदार के बारे में खुलकर बताया है। अपने रोल पर बात करते हुए राघव ने कहा कि वह इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका में हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि डांस और कॉमेडी के बाद विलेन के रूप में समीक्षकों की सराहना मिलने से वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत के बीच उन्होंने दावा किया कि यह भारत की अब तक की सबसे हिंसक फिल्म होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म देखने के बाद अमेरिकी क्रिटिक्स उनसे यह तक कह चुके हैं कि उन्हें विलेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी इसके लिए मिल सकता है।

4 of 5
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने फिल्म की कहानी पर बात करते हुए कहा कि यह एक लव स्टोरी है। अभिनेता ने बताया कि हाल ही में टीआईएफएफ में हुई स्क्रीनिंग में उनकी यह फिल्म रनरअप रहने में कामयाब रही। राघव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतनी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के बीच दूसरे नंबर पर आना भी बड़ी बात होती है। शूटिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस फिल्म की शूटिंग 77 दिनों तक ट्रेन में की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म की टेक्निकल टीम की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राघव मे आगे साझा किया कि टीआईएफएफ में लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई और फिल्म खत्म होने के बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। उन्होंने कहा कि इस स्क्रीनिंग के अगले दिन से सबकुछ बदल गया। लोग बाहर उनकी फिल्मों के बारे में बात करने लगे। अपने अन्य प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी एक वेब सीरीज जल्द ही आने वाली है।
Tiger Nageswara Rao: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का धांसू ट्रेलर जारी, पैसा वसूल एक्शन ने बढ़ाया उत्साह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें