फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: यूजर्स ने अली फजल की बजाय दूसरे अली संग बना दी ऋचा की जोड़ी! एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Tue, 13 Sep 2022 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों की शादी की खबर से इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। मगर, कुछ यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा के साथ अली फजल की जगह गलत नाम टैग कर रहे हैं। वे गलती से अली जफर का नाम टैग कर रहे हैं। इस पर हाल ही में ऋचा चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कोविड महामारी की वजह से दोनों की शादी टल गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिर में कपल शादी कर रहे हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा के मंगेतर एक्टर अली फजल हैं। लेकिन, कुछ यूजर्स गलती से पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर का नाम टैग कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने ऐसे लोगों को दोनों अली के नाम का फर्क बताया है।

 
विज्ञापन

3 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'अली जफर पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर हैं, जो कि पहले से शादीशुदा हैं।' ऋचा ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर यह जवाब दिया है। इस पर एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इससे अच्छा गुड्डू भैया लिख देते।'
विज्ञापन

4 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram/alifazal9
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा और अली फजल इस महीने के आखिर में या अक्तूबर के पहले सप्ताह में शादी करने वाले हैं। शादी के कुछ फंक्शन दिल्ली में होंगे और कुछ मुंबई में। कहा जा रहा है कि इनकी शादी के फंक्शन पांच दिनों तक चलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के फंक्शन के अलावा दोनों ने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी प्लान की है। रिसेप्शन साउथ मुंबई होटल में होगा, जिसमे 350-400 मेहमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें