अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि ऋचा और अली दोनों अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में इन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। इस बारे में बॉलीवुड बबल से बात करते हुए ऋचा ने कहा, 'इसमें आपका नाम महीनेभर तक नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले होता है। मुझे लगता है कि यह एक बेतुका नियम है, क्योंकि भारत में शादी से जुड़ी ऑनर किलिंग जैसी समस्याएं काफी ज्यादा हैं। यह नोटिस सार्वजनिक रूप से जारी किया जाता है'।