फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehreen Pirzada: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' पर हुआ बवाल, मैरिटल रेप को 'एडल्ट सीन' बताने पर ट्रोल्स पर भड़कीं मेहरीन

Wed, 18 Oct 2023 08:45 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा, जिन्होंने हाल ही में डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। मगर इस बीच उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सीरीज में एक सीन है जहां मैरिटल रेप के बारे में दिखाया गया है। मिलन लुथरियां की वेब सीरीज में इसी सीक्वेंस को लेकर बवाल हुआ और मेहरीन पीरजादा को ताने सुनने को मिले। वहीं अब मेहरीन पीरजादा ने इस सीरिज में अपने इंटिमेट सीन और इस पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया X पर मेहरीन पीरजादा ने ओटीटी डेब्यू और वेब सीरीज में किए 'सेक्स सीन' पर ट्रोल्स को जवाब देते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इस तरह का सीन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट की डिमांड के लिए कई बार ऐसी चीजें करनी पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
मेहरीन पीरजादा अपने पोस्ट में लिखा, 'हाल में ही मैंने ओटीटी डेब्यू किया, 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' वेब सीरीज से। मुझे उम्मीद है मेरे फैंस को ये सीरीज पसंद आई होगी। कई बार आपको अपने मोर्ल्स साइड में रखकर स्क्रिप्ट पर ध्यान देना होता है। वही करना होता है जो स्क्रिप्ट कहती है। मैं प्रोफेशनली एक्टर हूं। मेरी ड्यूटी है कि मैं अपने काम को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाऊं। एक सीन ऐसा ही है, जिसे मैंने भी किया क्योंकि वह कहानी का हिस्सा था।'

4 of 5
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखती हैं, 'सुल्तान ऑफ दिल्ली सीरीज में एक मैरिटल रेप का सीन है। मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत सीरियस हूं। लेकिन मैं बहुत निराश हूं कि मीडिया ने इसे सेक्स सीन के रूप में दिखाया। मैरिटल रेप एक गंभीर मुद्दा है जिससे पूरी दुनिया में महिलाएं दो चार हो रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया
मेहरीन पीरजादा ने नाराजगी जाहिर कि कैसे ट्रोल्स और कुछ लोगों ने इस गंभीर मुद्दे को सेक्स सीन बता दिया। वह इन बातों से काफी डिस्टर्ब भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि उनकी भी बहनें और बेटियां है। भगवान न करें कि किसी को भी इस दर्द से गुजरना पड़े। औरतों के साथ होने वाली ऐसी क्रूरता और हिंसा वाकई बहुत परेशान करती हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'टाइगर 3' से है कबीर खान का खास कनेक्शन, बोले- सलमान के चरित्र का निर्माण मैंने ही किया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें