रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
रिया को खाने में रोटी और शिमला मिर्च परोसी गई थी। अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह लगातार 12 घंटे सोती थीं, क्योंकि उनके साथ जो कुछ भी हो रहा था उससे वह बहुत थक गई थीं। रिया ने कहा, 'अंदर के लोग बाहर के लोगों से कहीं बेहतर हैं, क्योंकि जेल में कोई सामाजिक ढांचा नहीं है। यह एक अलग दुनिया है, जब मैंने देखा कि कई कैदियों को परिवार का समर्थन नहीं मिलता तो मैं कृतज्ञ महसूस करने लगी। मैंने सोचा कम से कम, मेरे पास मेरा परिवार और दोस्त हैं।