फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: रिया चक्रवर्ती को याद आए 'मुश्किल वक्त', कहा- आपके कठिन दिनों में जो भी हुआ...'

Tue, 06 Jul 2021 08:38 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने काफी परेशानियां झेली थीं। वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं, जेल गईं और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। रिया चक्रवर्ती अब सोशल मीडिया पर धीरे- धीरे एक्टिव हो रही हैं। 27 अगस्त 2020 के बाद रिया ने मार्च 2021 को इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। हाल ही में रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के पोस्ट में 'कठिन दिनों' से बचने के बारे में बात की है।   एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है कि आपके कठिन दिनों में भी जो कुछ हुआ है और नहीं हुआ है, आप यहां तक आ गए हैं और यह एक सुंदर और बहादुर बात है मेरे दोस्त।  

इस पोस्ट के जरिए रिया ने अपने कठिन दिनों के बारे में बताने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बहादुरी की बात भी की है।हालांकि एक्ट्रेस ने साफ नहीं किया है कि वह किसके बारे में बात कर रही हैं। लेकिन फैंस को एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी ज्यादा पसंद आया है।  


 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो कुछ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती नजर आई थीं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती ढेर सारे कुत्तों के साथ दिखाई दी थीं और कुत्तों को खाना खिला रही थीं। वीडियो में रिया व्हाइट एंड ब्लू ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही थीं। कुत्तों को खाना खिलाते हुए रिया चक्रवर्ती हंसती हुई भी नजर आई थीं। वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा था, 'पपी लव'।

विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खास पोस्ट भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, 'और बस ऐसे ही... उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।'

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
तस्वीर साझा करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही है, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी।' सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देश रूमी जाफरी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें