शी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदिति पोहनकर के साथ सीरीज में विश्वास किनी, किशोर कुमार जी, शिवानी रंगोले और सुहिता टट्टे खास भूमिकाओं में हैं। सीरीज के शो रनर पिछली बार की तरह इस बार भी इम्तियाज अली ही हैं। लिखने वालों में दिव्या जौहरी के साथ इम्तियाज का नाम भी शामिल है। लेकिन, दूसरे सीजन से अविनाश दास का नाम गायब है। उन्होंने इम्तियाज के भाई के साथ सीरीज के बेहद अहम सीन पिछली बार निर्देशित किए थे। लेकिन, हाल के दिनों में उनके जी5 और एमएक्स प्लेयर के साथ बनाई गई फिल्मों व सीरीज को ज्यादा तारीफ न मिलना भी अविनाश की इस सीरीज से बाहर होने की वजह हो सकती है।