सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार दिवंगत अभिनेता के फैंस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रिया को सुशांत की जिंदगी का विलेन तक बताने लगे हैं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया को माना जा रहा है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जिसमें से एक वीडियो में रिया, महेश भट्ट को सबसे ज्यादा यंग और एनर्जेटिक बता रही हैं।