फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा- 'खुद की भविष्यवाणी कर डाली'

Tue, 08 Sep 2020 07:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। मंगलवार को एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। इस बीच रिया का 2009 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
वायरल हो रहे इस ट्वीट में रिया चक्रवर्ती ने लिखा है, ''अभी अभी एक भारतीय लड़की की बेहद अजीब और डरावनी कहानी सुनकर निकली हूं। जिसने नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग में साढ़े चार साल जेल में बिता दिए।'' इस ट्वीट में रिया एक महिला की कहानी के बारे में बात कर रही हैं जो ड्रग्स के केस में लिप्त थी और उसे साढ़े चार साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
रिया की गिरफ्तारी के बाद उनका ये ट्वीट वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है- कुछ भी कहो लड़की में कॉन्फिडेंस बहुत है, अपना ही भविष्य पहले बता रही थींं।

   

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
कई लोग उन्हें अंतर्यामी और भविष्यवक्ता बता रहे हैं। वही कुछ फैंस ने ये भी कहा कि रिया ने अपने खुद के लिए ही भविष्यवाणी कर डाली है। एक ने लिखा है- कौन जानता था रिया अपने बारे में ही बात कर रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty
एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। जब से ये पूछताछ शुरू हुई थी तभी से माना जा रहा था कि रिया से हर एंगल से पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि सुशांत को ड्रग्स लेने की लत थी, उन्होंने कभी ड्रग्स को हाथ भी नहीं लगाया। मगर जब रिया की व्हाट्सएप चैट सामने आई तो मामला उलटा निकला। रिया 2017 से ही ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें