फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत के साथ तस्वीर साझा कर ट्रोल हो रहीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने कहा- 'जब वो जिंदा थे तब ये प्यार...'

Tue, 14 Jul 2020 02:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। आज ही के दिन एक्टर ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती (Sushant Singh Rajput)ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि कैसे सुशांत का प्यार आज भी उनके लिए जिंदा है। सुशांत से उन्होंने प्यार करना सीखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोगों को रिया का ये पोस्ट नागवार गुजरा और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
एक यूजर ने लिखा- ये ठीक नहीं है। जब सुशांत जिंदा थे तब तो तुमने उनके साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं अब उनकी मौत के बाद ये तस्वीरें अपलोड करके  झूठा दिखावा बंद करो। भगवान को सब कुछ पता है। कर्म का फल जरूर मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- यह ठीक नहीं है कि आप किसी को तब छोड़ दें जब उसे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत हो और उसके निधन के बाद आप अपना प्यार दिखा रहे हों। अब आपका प्यार, देखभाल, भावनाएं और उसके बारे में आपका सब कुछ पूरी तरह से बेकार है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
एक ने लिखा- मिस #RheaChakraborty आप कह रही हैं कि आप सुशांत से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन यह नहीं जानती कि वह क्या कर रहे थे। उनके जीवन में क्या चल रहा था। वाह .... ये बड़े-बड़े पोस्ट करके हमें उल्लू मत बनाओ। अब तुम्हारा करियर बनने से रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
बता दें रिया ने अपने इंस्टाग्राम  पोस्ट में सुशांत के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- 'अभी तक तुम्हें खोने का दर्द उठा रही हूं, खुद से लड़ रही हूं। तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताकत पर भरोसा दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे मैथ्स का एक छोटा सा फॉर्मूला लाइफ को समझने में मदद करता है और मैं वादा करती हूं कि यह मैं तुमसे हमेशा सीखती रहूंगी।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें