बच्चन परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं। बीते दिनों अनुपम खेर की मां, उनके भाई और भाभी, अभिनेता पार्थ समथान, अभिनेत्री रेचेल व्हाइट सहित अन्य कलाकार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सितारे अपनी सेहत पर खास ध्यान दे रहे हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि कौनसा सितारा कैसे अपनी इम्यूनिटी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बाद से अनुष्का शर्मा घर पर ही हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि वो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शरीर को एल्कलाइन रखती हैं। वो सुबह हल्दी, काली मिर्च और अदरक वाली चाय लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर पालक और दूधी का सूप ले रही हैं। दोनों में कई तरह के प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही इनमें कैल्शियम, मैग्निशियम, फोलेट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो स्वस्थ रहने में लाभप्रद होते हैं।
4 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि वो शाकाहारी खाना ही खाते हैं। सुबह वो ज्यादातर बैरी या टोस्ट पर एवोकाडो लगाकर खाते हैं। वहीं अक्षय रात का खाना 6.30 से सात बजे के बीच खा लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को फिट रहने के उपाय बताती रहती हैं। लॉकडाउन में उन्होंने ऐसी कई जानकारियां अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। शिल्पा घर में ही सब्जियां उगाती हैं और खाने में वही इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह अपने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर इन दिनों काली मिर्च, हल्दी, अदरक, दाल चीनी, लौंग का काढ़ा बनाकर आधे लीटर पानी में शहद के साथ पीती हैं। रकुल ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी थी।
लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद कई बार मजदूरों की मदद करते दिखे। वो खुद उन्हें बस और ट्रेन से छोड़ने पहुंचे। ऐसे में सोनू सूद को अपने सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सोनू ने खाने में विटामिन सी की मात्रा बढ़ा दी है।