फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट्स: केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को बताया ऑफिशियल 'पार्टनर', लंदन में साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम

Wed, 14 Jul 2021 05:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर फिल्मी हस्तियों और खेल जगत के क्रिकेटर्स के बीच गहरी दोस्ती, प्यार और फिर शादी देखी गई है। खास जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल, भज्जी-गीता जैसे अन्य कपल हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो सबकुछ साफ हो जाता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से ऊपर है। दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे।

दरअसल, खबर ये है कि भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल इंग्लैंड में है। टीम को अगले महीने चार तारीख से टेस्ट सीरीज में भाग लेना है। अब भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज है। इसकी शुरुआत चार अगस्त से हो रही है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को यूके साथ ले जाने की अनुमति दी है। बोर्ड चाहता था कि इस लंबे दौरे पर खिलाड़ी अपने करीबियों के साथ रहें। इस बीच खबर है कि केएल राहुल की कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बीसीसीआई टूर के लिए बंदोबस्त कर रहा था तब राहुल ने आथिया को अपनी पार्टनर बताया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, 'दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए साथ ही इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट ने सभी खिलाड़ियों से उन लोगों के नाम पूछे थे जिन्हें वे साथ ले जाना चाहते हैं। प्लेयर्स को अपनी पत्नी या पार्टनर का नाम देना था। केएल राहुल ने आथिया शेट्टी का नाम अपने पार्टनर के रूप में दिया था। आथिया भी उसी बायो-बबल में रहीं और साउथम्पटन में टीम के साथ रहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक इस बात की चर्चा हो ही रही थी कि क्रिकेटर केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। जिससे इस बात का कंफर्म अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वक्त आथिया लंदन में ही हैं।

4 of 5
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर तो अथिया और केएल राहुल की नजदीकियां स्पष्ट तौर पर दिखती ही हैं लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते की बात प्रोफेशनल लेवल पर भी पहुंच गई है। हाल ही में दोनों को एक ही कंपनी का ब्रांड एंबेसडर साइन किया गया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और दोनों साथ में बेहद कूल लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने चश्मों और सनग्लासेस की एक कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया है। अथिया शेट्टी ने इसकी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं थी। बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। केएल राहुल और अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वहीं अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें