विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सेलेब्स होंगे शामिल
बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कटरीना और विक्की की शादी में शामिल होने वाले सितारों के नाम बताए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना और विक्की की गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, निर्देशक कबीर खान, अली अब्बास जफर, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन जैसे कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान कटरीना के काफी करीब हैं और उन्हें भी शादी में शामिल होने का न्यौता भेजा गया है लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि सलमान अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।