क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा देश नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आजाद भारत के निर्माण में देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए नेताजी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। नेताजी ने 'तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा' के नारे से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई थी। आज नेताजी की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो नेताजी के जीवन पर आधारित हैं।