फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में इन मशहूर जोड़ियों ने लिए फेरे, जानिए पहले लॉकडाउन से अनलॉक 3 तक की कहानी

Tue, 18 Aug 2020 10:33 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
मशहूर जोड़ियों ने लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण भले वरुण धवन और ऋचा चड्ढा अपने जोड़ीदारों के साथ शादी न कर पाए हों। लेकिन, कुछ जोड़े ऐसे भी रहे जिन्होंने लॉकडाउन में ही सुरक्षा सावधानियां को ध्यान में रखकर शादी कर डाली। आइए बताते हैं कि मार्च में हुए लॉकडाउन से अब तक कौन से जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे।
विज्ञापन

2 of 10
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : ट्विटर
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने बिजनेसवुमन मिहीका बजाज से 8 अगस्त को शादी कर ली। इन दोनों की शादी की चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही थीं। खबर तो यह भी थी कि इन दोनों की शादी काफी धूमधाम से होने वाली है। लेकिन, मौके की नजाकत को समझते हुए कुछ करीबी दोस्तों और संबंधियों की उपस्थिति में इन दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
प्राची तेहलान, रोहित सरोहा - फोटो : टीम प्राची तेहलान
प्राची तेहलान और रोहित सरोहा
टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बास्केटबॉल खिलाड़ी प्राची तहलन ने दिल्ली में दिल्ली के ही एक बिजनेसमैन रोहित सरोहा से 7 अगस्त को शादी कर ली। शादी के बाद प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी के समारोह में सभी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया था उन्होंने बताया कि शादी में उपस्थित हुए सभी लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारी थी उनकी थी और व उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण विधि इसलिए उन्होंने समारोह के लिए एक बड़ी जगह का इंतजाम किया था।

4 of 10
सुजीत रेड्डी और प्रावल्लिका - फोटो : सोशल मीडिया
सुजीत रेड्डी और प्रावल्लिका
अभिनेता प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत रेड्डी ने भी 2 अगस्त को शादी की। उनका परिणय सूत्र उनकी प्रेमिका प्रावल्लिका के साथ हैदराबाद में बना बंधा। सुजीत ने अपनी शादी एकदम व्यक्तिगत रखी जिसमें सिर्फ पारिवारिक लोगों को ही बुलाया गया था। इन दोनों ने 10 जून को एक छोटे से समारोह में सगाई की थी। पिछले कुछ सालों से ये दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में बंधे हुए थे।
विज्ञापन

5 of 10
नितिन और शालिनी - फोटो : ट्विटर
नितिन और शालिनी
तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता नितिन ने अपनी प्रेमिका शालिनी के साथ 27 जुलाई के महीने में हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में शादी की। भले ही देश में लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी की दहशत फैली हुई थी फिर भी वह होटल में शादी का एक बड़ा समारोह करने में कामयाब रहे। हालांकि, इस दौरान शादी समारोह में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया था जिससे कि मेहमानों में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

6 of 10
मनीष रायसिंघानी और संगीता चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान
टीवी के जाने-माने अभिनेता मनीष रायसिंघन ने संगीता चौहान के साथ 30 जून को शादी की। उन्होंने अपनी शादी मुंबई के एक गुरुद्वारे में की जहां सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए। मनीष ने शादी संपूर्ण होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था, 'एक हाथ में तलवार, दूसरे हाथ में सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क। क्या कहेंगे हम इसे? शादी या अपहरण? बधाई हो संगीता चौहान। आपका पूरी जिंदगी के लिए अपहरण कर लिया गया है।'
विज्ञापन

7 of 10
निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा
तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने लंबे समय तक पल्लवी वर्मा के साथ प्रेम संबंधों में बने रहने के बाद अब जाकर लॉकडाउन में शादी की है। इन दोनों की शादी हैदराबाद के एक फार्म हाउस में 13 मई के महीने में हुई। वैसे इस जोड़े की योजना शादी करने की अप्रैल के महीने में ही थी। लेकिन, शुरुआती दौर में उन्होंने सोचा कि शायद कोरोना वायरस की वजह से हुआ यह लॉकडाउन जल्दी गुजर जाएगा। जब ऐसा होता प्रतीत न हुआ तो इन्होंने शादी कर ली। शादी में सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल हुए थे।

8 of 10
अक्षय और योगिता - फोटो : ट्विटर
अक्षय वाघमारे और योगिता गवली
मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे ने 8 मई को परिवार के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में ही डॉन से राजनेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता गवली के साथ शादी की। अरुण को डैडी के नाम से जाना जाता है। अक्षय और योगिता ने मुंबई की दगड़ी चॉल में ही शादी की। यह शादी इससे पहले 29 मार्च को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस ने सारी व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। शादी में परिवार के कुछ सदस्य ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मास्क पहनकर शामिल हुए थे।

9 of 10
निखिल गौड़ा और रेवती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निखिल गौड़ा और रेवती
कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता और राजनेता निखिल गौड़ा ने 17 अप्रैल को रेवती से शादी की। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दरअसल, उस समय कोरोना वायरस का खौफ चारों तरफ फैला हुआ था। लेकिन, इन दोनों की शादी की तस्वीरें बता रही थीं कि न तो शादी में किसी ने मास्क पहन रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। निखिल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते हैं। इनकी शादी में लगभग सौ लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

10 of 10
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा
टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने भी कुणाल वर्मा के साथ अप्रैल के महीने में शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने अपनी इस योजना को फिलहाल के लिए रोक दिया था। जब उन्होंने शादी को टालने की बात बताई थी उसी दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि वह पहले से ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें