90 का दशक हमेशा से ही सभी के लिए यादगार रहा है। इस दशक के गाने, फिल्में, एक्टर्स सभी का एक अलग ही चार्म रहा है। ऐसे में इस दशक में कई बाल कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। उनमें से कुछ ने तो बड़े होने के बाद भी खूब नाम कमाया। लेकिन कई ऐसे भी रहे जो बड़े होने के बाद गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसी ही एक बाल कलाकार हैं, पूजा रूपारेल।
DDLJ में राजेश्वरी उर्फ छुटकी का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आईं पूजा
बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की क्या आपको 'छुटकी' उर्फ राजेश्वरी सिंह याद है? दरअसल, फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में मिस राजेश्वरी उर्फ छुटकी का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आईं पूजा, 1995 से अब तक काफी बदल गई हैं।जैकी श्रॉफ की फिल्म 'किंग अंकल' से डेब्यू करने वाली पूजा अब काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।