दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे। ये शादी मुंबई में थी। शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं । इनमें से एक तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। शादी की एक तस्वीर में दीपिका मेहमानों से मिल रही थीं और रणवीर पत्नी की सैंडल हाथ में लिए पीछे खड़े थे । दरअसल उनकी यह तस्वीरें एक फैमिली वेडिंग की थी।
इस शादी के बाद दीपिका पादुकोण और अभिनेत्री अमृता राव रिश्तेदार बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण के कजिन ब्रदर की शादी अमृता राव की कजिन सिस्टर से हो चुकी है। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की।
इस दौरान एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई थी जिसमें दीपिका, रणवीर, अमृता राव और उनके पति अनमोल नजर आए थे। पता चला है कि यह शादी दीपिका और अमृता के कजन की थी।
4 of 6
deepika ranveer
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सफेद फ्लोरल साड़ी में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं तो गुलाबी कांजीवरम लहंगे में अमृता भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
amrita rao
अमृता राव ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड अनमोल से शादी के बाद बॉलीवुड से थोड़ी दूरी बना ली। हाल ही में वह शिवसेना से संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ में नजर आई थीं।
Deepika Padukone, Ranveer Singh
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण इस समय एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। वहीं रणवीर सिंह इन दिनों 83 की शूटिंग कर रहे हैं।