बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले स्टार्स में एक हैं। वह अपने ट्विटर के जरिए ज्यादातर मामलों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। हाल में उन्होंने नई पीढ़ी को लेकर अपनी बात रखी।
अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर 3.69 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, इंस्टाग्राम पर 1.26 करोड़ यूजर्स उनके फॉलोअर्स हैं और उनके ऑफिशियल फेसबुक अकांउट पर 3 करोड़ से ज्यादा लाइक्स हैं।
विज्ञापन
3 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने कहा कि सोशल मीडिया नई पीढ़ी का एटम बम है क्योंकि इसके माध्यम से यूजर्स अपने विचार रख सकते हैं और उनके पास किसी भी विषय पर अपने दृष्टिकोण को रखने की क्षमता है, चाहें वह राजनीतिक हो या कुछ और।
4 of 5
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया आधुनिक पीढ़ी का एटम बम है। इसके पास दुश्मनों के प्रति ठंडी प्रतिक्रिया जाहिर करने की क्षमता है और यह उन्हें घुटनों के बल मांफी मांगने पर ला सकता है।'
अमिताभ ने आगे लिखा, 'दुनिया में 7 अरब करोड़ से ज्यादा लोगों के पास यह क्षमता है कि वह राजनीतिक या किसी अन्य मुद्दे को लेकर अपनी राय जाहिर कर सकते हैं और महाद्वीपों के पार इसे फैलाने के आदी हो चुके हैं। यह एक डरावनी आखिरी चुनौती है।'