बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की निजी जिंदगी उनके फिल्मी करियर जितनी ही दिलचस्प नजर आती है। रेखा खूबसूरती की मिसाल हैं। उनके चेहरे पर वो नूर है जिसके होने की कुछ अभिनेत्रियां बस कल्पना ही कर सकती हैं। उम्र को जैसे उन्होंने अपनी मुट्ठी में कैद कर रखा है। 60 की उम्र पार करने के बाद भी वो लाखों दिलों की धड़कन हैं। रेखा ने फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय का वो रूप दिखाया की दुनिया उनकी दीवानी हो गई। हालांकि उनकी निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है रेखा की जिंदगी
यही वजह है कि उनकी जिंदगी की कहानी पढ़ने में लोगों ने हमेशा दिलचस्पी दिखाई। रेखा का अमिताभ से अफेयर भी खूब चर्चा में रहा तो वहीं बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके माथे पर लगा सिंदूर हर बार सवाल खड़े करता है, लेकिन कुछ जवाब हासिल नहीं हो पाते। कई इंटरव्यू में रेखा ने ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिए तो कई बार अपनी अधूरी इच्छाएं भी बताईं। तो चलिए आपको बताते हैं उस इच्छा के बारे में जो शायद ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे।