फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा अमिताभ से प्यार करने का जुर्म कर बैठी थीं रेखा, इंटरव्यू में कहा था- 'मुझे उनसे प्यार है'

Thu, 10 Oct 2019 06:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha

अमिताभ बच्चन और रेखा ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा दोनों के अफेयर की खबरों ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। दोनों का जन्मदिन भी आस-पास ही आता है। 10 अक्टूबर को रेखा का और 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। रेखा और अमिताभ की जोड़ी एक समय सुपरहिट मानी जाती थी। फिल्म 'दो अनजाने' में पहली बार अमिताभ और अभिनेत्री रेखा ने साथ काम किया था। फैंस थियेटर में सिर्फ इन्हें देखने ही जाया करते थे। अगर अमिताभ और रेखा की बात करें तो दोनों की जिंदगी में नजदीकियों का सिलसिला दरअसल दूरियों से शुरू होता है।

विज्ञापन

2 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha

रेखा और अमिताभ की कई फिल्में ऐसी हैं जो लोगों की यादों में अभी भी ताजा हैं और कहीं वा कहीं ये फिल्में दोनों के अधूरे रिश्ते को भी बयां करती हैं। 1981 में आई फिल्म सिलसिला भी कुछ ऐसी ही थी। फिल्म 14 अगस्त 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की तिकड़ी काम कर रही थी साथ में शशि कपूर और संजीव कुमार भी थे। अमिताभ जया से शादी कर चुके थे लेकिन उनकी और रेखा की नजदीकियों की खबरें हर दिन छपती थी। 

विज्ञापन

3 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha
ऐसी कोई पत्रिका नहीं थी जिसमें दोनों के अफेयर की खबरें न छपी हों। यह अफवाह भी फैली थी कि रेखा के कारण बच्चन परिवार में बेहद अशांति फैली है। शादीशुदा आदमी से प्यार करने के अपराध के कारण रेखा उस वक्त विलेन बनी हुई थीं। लेकिन दोनों की एक साथ ये आखिरी फिल्म थी। इतना ही नहीं दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की।

4 of 7
Amitabh Bachchan and Rekha - फोटो : social media
इसके बाद दोनों ने ऑन स्क्रीन अपने अफेयर को हमेशा के लिए टाटा बाय -बाय कर दिया। इस फिल्म के बाद यश और अमिताभ बच्चन के रिश्तों में खटास आ गई यश चोपड़ा ने सिलसिला के बाद किसी भी फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट नहीं किया। यश चोपड़ा के लिए हताशा ही सबसे बड़ी बात थी। ऐसी हताशा उन्हें किसी और फिल्म से नहीं मिली थी। इस फिल्म में सबसे पहले परवीन बाबी और स्मिता पाटिल को लिया जाना था लेकिन यश चोपड़ा इस कास्टिंग से खुश नहीं थे।
विज्ञापन

5 of 7
Silsila

सौम्य बंदोपाध्याय ने अपनी किताब 'अमिताभ बच्चन' में बताया है कि यश चोपड़ा के कहने पर फिल्म की कास्ट बदली गई। उधर शादी के बाद फिल्में छोड़ चुकीं जया सिर्फ फिल्म की कहानी की वजह से इसमें काम करने को मान गईं। फिल्म अमिताभ की प्रेमिका (रेखा) वापस अपने पति के पास चली जाती है। यानी की कहानी के एंड में अमिताभ रेखा को नहीं बल्कि जया को मिलते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
amitabh, rekha, jaya - फोटो : file photo

बेशक फिल्म ने उस वक्त कमाई नहीं की लेकिन आज के समय में 'सिलसिला' बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये फिल्म रेखा के दिल के बहुत करीब है। ये बात वो इंटरव्यू में कह चुकी हैं। सिमी ग्रेवाल ने जब रॉन्देवू विद सिमी गरेवाल में रेखा से अमिताभ से उनके प्यार के बारे में पूछा था कि क्या वो अब भी उन्हें चाहती हैं तो रेखा ने कहा था- उन्हें कौन नहीं चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेखा, अमिताभ - फोटो : Social Media
जब रेखा से ये पूछा गया कि एकसाथ काम करने के दौरान क्या उन्हें कभी अमिताभ के साथ मोहब्बत हो गई थी, रेखा ने कहा, 'बिल्कुल, ये भी क्या बेवकूफाना सवाल है। मैं आज तक ऐसे किसी एक आदमी, औरत या फिर बच्चे से नहीं मिली हूं जो उनके साथ पूरी तरह डूबकर, दीवानगी की हद तक, और बिल्कुल पागलों की तरह उनसे मुहब्बत न करता हो तो सिर्फ मुझे ही क्यों अलग किया जाता है? मैं इस बात से क्यों इन्कार करूं कि मुझे उनसे प्यार नहीं है? बिल्कुल है। दुनियाभर का प्यार आप ले लीजिए कुछ और भी जोड़ लीजिए, उतना मैं उनसे प्यार करती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें