फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर देखें अमिताभ के सात जबरदस्त किरदार, जो उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता था

Thu, 10 Oct 2019 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
फिल्मों में अपनी अभिनय लाखों -करोड़ों दिलों की जीतने वाली बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में दी हैं। यूं तो अमिताभ बच्चन के लिए कोई भी रोल निभाना मुश्किल नहीं और वे हर किरदार में ढल जाते हैं लेकिन फिर भी अमिताभ के ये 7 रोल सबसे दमदार माने जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन का 'अग्निपथ' में विजय का किरदार जितना जबरदस्त था कि कोई उसको टक्कर भी देने की नहीं सोच सकता था। ये रोल जितना अमिताभ पर जमा उतना किसी और पर नहीं जम सकता था।
विज्ञापन

3 of 8
Nishabd - फोटो : file photo
निशब्द में अमिताभ का रोल वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण था। एक अधेड़ उम्र के आदमी का अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार कर बैठने का किरदार अमिताभ ही बखूबी निभा सकते थे।

4 of 8
Bunty aur Babli - फोटो : file photo
फिल्म 'बंटी और बबली' में अमिताभ एक अक्खड़ पुलिसवाले बने हैं जो बीड़ी पीता है लेकिन चोरों पर बहुत सख्त होता है। फिल्म में शॉर्ट ड्रेसेस पहने लड़कियों और कजरारे गाने में ऐश्वर्या के साथ डांस करते हुए अमिताभ को बहुत पंसद किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
cheeni kum - फोटो : social media
चीनी कम में अमिताभ ने 64 साल के कुंवारे आदमी का रोल निभाया है जो अभी भी अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता है औऱ उनकी डांट भी खाता है। 34 साल की एक औरत से प्यार कर बैठने के बाद कैसे इस आदमी में बदलाव आते हैं और कैसे वो उस लड़की के पापा से, जो उससे भी उम्र में छोटे हैं, शादी की बात करता है यह काफी दिलचस्प था।
विज्ञापन

6 of 8
Paa film - फोटो : twitter
फिल्म 'पा' में औरो का किरदार अमिताभ की जिदंगी का सबसे उम्दा और अनोखा किरादार रहेगा। फिल्म में वे अपने ही असली बेटे अभिषेक के बेटे बने हैं। शरीर से बूढ़ा हो चुके बच्चे औरो का रोल अमिताभ ने इतने अच्छए से निभाया कि पहली बार में तो सबके लिए यकीन करना भी मुश्किल था कि ये अमिताभ ही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लैक' के उस स्ट्रिक्ट टीचर के रोल में तो हम अमिताभ बच्चन की जगह किसी और को सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन

8 of 8
piku - फोटो : file photo
अमिताभ की फिल्म 'पीकू' में अमिताभ ने साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर हो ही नहीं सकता। कब्ज की बीमारी से हर वक्त परेशान रहने वाला यह आदमी कैसे अपनी बेटी के साथ जिंदगी जीता है, वह अमिताभ ही इतने बेहतरीन तरीके से दिखा सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें