साल 1970 में आई फिल्म 'चेतना' में कम उम्र की एक यौनकर्मी का किरदार निभा रेहाना सुल्तान रातोंरात सनसनी बन गईं। इसके निर्देशक बाबू राम इशारा थे जिनकी फिल्म ने भारत को झकझोर कर रख दिया था। आज उसी एक्ट्रेस का जन्मदिन है। रेहाना का जन्म 1950 में इलाहाबाद में हुआ। फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स देकर फेमस हुईं रेहाना इन दिनों गुमनामी की जिदगी जी रही हैं।