रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाना कोई आसान बात नहीं होती है। अक्सर उन लोगों को ही जज बनाया जाता है जो ये काम करते आ रहे हैं और एक रियलिटी शो के अलग-अलग सीजन में प्रतिभागी जरूर बदल सकते हैं लेकिन एक जैसे जज देखने की दर्शकों को भी आदत सी लग जाती है। कई रियलिटी शो ऐसे हैं, जहां से अचानक जज बदल गए इसके पीछे निजी कारण भी हो सकते हैं और विवाद भी हो सकते हैं। शो के निर्माता जज की कुर्सी को खाली तो छोड़ नहीं सकते, ऐसे में अगले ही दिन शो पर नए जज पुराने जज की कुर्सी पर विराजमान हो गए और शो इस तरह आगे बढ़ गया मानो कुछ बदला ही न हो। कोरोना के दौरान मलाइका अरोड़ा को नोरा फतेही ने रिप्लेस किया था लेकिन वो कुछ समय के लिए था, मलाइका ठीक होती ही शो पर लौट आई थीं लेकिन अभी सुपर डांसर चैप्टर 4 में भी शिल्पा के न पहुंचने पर करिश्मा को उनकी कुर्सी पर देखा गया। आइए जानते हैं किन शोज में बड़ी आसानी से जजेस को कर दिया गया रिप्लेस।