मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं जो आज कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके हैं। सफलता के इस मुकाम पर पहुंचे इन कलाकारों के पास शोहरत की कोई कमी नहीं। आज सभी इन सितारों को इनके नाम और काम से जानते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो जानते हैं कि इस मुकाम को हासिल करना उतना आसान नहीं था जितना सब दिखता है। इस सफलता को हासिल करने के लिए सालों की मेहतन, हिम्मत और लगन की जरूरत होती है। कई बार असफल होने के बाद भी लगातार कोशिश सफलता का मूल मंत्र है।
ऐसे ही एक सफल और बड़े कलाकारों में से एक हैं रवि किशन, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया। रवि किशन आज जिस मुकाम पर हैं उसे देख यह अंदाजा लगाना बेदह मुश्किल होगा कि इस कलाकार ने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया है। तो आइए जानते हैं रवि किशन के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से…...