भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। खास बात ये है कि, रवि किशन की पॉपुलैरिटी सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार तक ही सीमित नहीं है। रवि किशन दक्षिणी भारतीय फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि पॉपुलैरिटी के मामले में भी बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते हैं।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे रवि किशन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन अभिनेता से राजनीति में उतरे रवि किशन ने अपनी मेहनत और लगन से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। इतना ही नहीं, जब रवि किशन अपनी किस्मत फिल्मी दुनिया में बनाने आए थे, तब अभिनेता 12 लोगों के साथ एक छोटे से घर में रहते थे, लेकिन आज के समय में वह अपने परिवार के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं। आइए आपको रवि किशन के घर के बारे में बताते हैं।