रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को साझा करते हुए रवीना टंडन ने अपने फैंस के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह हमें बनाते हैं, यह फैन धूप में मेरा इंतजार कर रहा था, गुलाब के बहुमूल्य फूल के साथ। इसको यकीन नहीं हुआ जब मैं इससे मिलने के लिए तैयार हो गई। यह प्यार और मासूमियत, हम निश्चित रूप से उन दिनों को याद करेंगे। जब सामाजिक दूरी एक अनसुना शब्द था।'