Raveena Tandon
रवीना टंडन ने 22 फरवरी, 2004 को बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। उनकी शादी खत्री-सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी। उन्होंने राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। रवीना टंडन मेवार की रानी की 100 साल पुरानी पालकी में बैठकर विदा हुई थीं। उन्होंने अपनी मां की शादी का जोड़ा पहना था जिसे फैशन डिजाइनर मानव गंगवानी ने री-डिजाइन किया था।