फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नेता की रिहाई पर भड़के प्रकाश राज, बोले-अगर ये निर्दोष है तो हमें खुद पर शर्म अानी चाहिए

Fri, 16 Mar 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर प्रकाश राज आज टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बना चुके हैं। वह अक्सर देश में चल रही राजनीतिक और सामजिक समस्या पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। साल 2009 में मंगलौर पब हमले में निर्दोष साबित हुए श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक को लेकर प्रकाश ने गुस्सा जाहिर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्मों में विलेन के किरदार से सभी का दिल जीतने वाले प्रकाश राज ने श्री राम सेना और प्रमोद के निर्दोष होने पर कहा है कि अगर वह निर्दोष हैं तो हम लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। प्रकाश राज ने उनके निर्दोष होने पर यह भी कहा कि क्या एक दोषी केवल इसलिए निर्दोष है क्योंकि किसी भी पीड़ित ने उसके खिलाफ शिकायत नहीं की..?
विज्ञापन

3 of 4
प्नकाश राज ने पब हमले पर आगे बोलते हुए कहा कि उस हमले से जुड़े कई सारे साबूत और गवाह भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने किसी भी चीज की ठीक से जांच नहीं की। इतना ही नहीं पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी के पकड़े जाने पर भी प्रकाश राज ने अपनी बात रखी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि साल 2009 में मंगलौर के पब में श्री राम सेना ने भारतीय संस्कृति बचाने के नाम पर हमला बोल दिया था, जिसके चलते पब में मौजूद कई लोग घायल हो गए थे। बीते सोमवार को इस संगठन के प्रमुख प्रमोद मुथालिक को कोर्ट ने निर्दोष साबित किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें