रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री इसलिए फला-फूला है क्योंकि वह अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति प्रतिबद्ध है। वहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हर चीज का 'पश्चिमीकरण' करने के अपने प्रयास के कारण विफल रहा है। एक नए इंटरव्यू में, रवीना ने साउथ में कमल हासन, चिरंजीवी और नागार्जुन जैसे सितारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।