फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Fail Education Movies: ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब’ का मतलब समझाती पांच फिल्में, ऋतिक भी बने चुके गरीब

Tue, 24 Oct 2023 11:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

शिक्षा हासिल करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म '12वीं फेल' में दिखाया गया है कि असफलता मिलने पर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि और मेहनत करनी चाहिए मतलब हारा वही, जो लड़ा नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
एजुकेशन पर आधारित फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिक्षा के महत्व पर बहुत सारी फिल्में बन चुकी हैं जिनके माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता देखने को मिली है। शिक्षा हासिल करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म '12वीं फेल' में दिखाया गया है कि असफलता मिलने पर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि और मेहनत करनी चाहिए मतलब हारा वही, जो लड़ा नहीं। आइए जानते हैं शिक्षा के महत्व पर बनी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो किसी न किसी की निजी जिंदगी से भी प्रेरित रही हैं... 

विज्ञापन

2 of 6
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12वीं फेल 

अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल'  आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी से प्रेरित है। यह फिल्म चंबल से निकलकर मनोज कुमार शर्मा के आईपीएस अधिकारी बनने की कहानी है। 12वीं फेल होने के बाद मनोज कुमार शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। यह फिल्म लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रेरित करती है, जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते है। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म 27 अक्तूबर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी।   

Vidhu Vinod: 'परिंदा में जैकी श्रॉफ को मारने के मिले 10 लाख', 12वीं फेल निमार्ता ने इंटरव्यू में किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 6
दसवीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दसवीं 

अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' में शिक्षा के महत्व को दिखाया गया था। यह फिल्म हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर आधारित है, जिन्हें एक घोटाले का दोषी पाया गया था और उन्होंने तिहाड़ जेल में सजा काटी थी। इस अवधि के दौरान उन्होंने जेल में सजा काटते हुए दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन ने हरित प्रदेश के मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी की भूमिका निभाई थी जो शिक्षा घोटाले के आरोप में जेल में चले जाते है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अप्रैल 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

4 of 6
सुपर 30 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपर 30

फिल्म 'सुपर 30' बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक थी। यह फिल्म उनके संघर्ष और उपलब्धि की एक प्रेरणादायक कहानी है कि कैसे एक आदमी, वंचित छात्रों के जीवन में फर्क पैदा करता है। आनंद कुमार ने कमजोर तबके के छात्रों को नि:शुल्क पढ़ाना शुरू किया और  उनकी यथासंभव मदद की। देखते ही देखते उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्रों का चयन आईआईटी के लिए हो गया और उन्हें प्रसिद्धी मिलने लगी। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुपर 30' में अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज हुई थी।  

Malaika Arora: 50 की हुईं मलाइका ने उम्र बताई 48, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथ

विज्ञापन

5 of 6
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंग्लिश विंग्लिश 

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने शशि गोडबोले की भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी न आने की वजह से अपने पति और बेटी द्वारा मजाक को  रोकने के लिए एक अंग्रेजी-भाषा पाठ्यक्रम में दाखिला लिया लेती है। इस फिल्म की लेखक-निर्देशक गौरी शिंदे ने शशि गोडबोले की भूमिका अपनी मां से प्रेरित होकर लिखी थी । 15 साल के बाद श्रीदेवी की इस फिल्म से वापसी हुई थी। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में कैमियो किया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2012 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तारे जमीं पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तारे जमीं पर

अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' डिस्लेक्सिया नामक बीमारी पर आधरित थी। यह ऐसी बीमारी होती है, जिसमे  व्यक्ति को पढ़ने, लिखने और सीखने में समस्या होती है। अभिषेक बच्चन भी इसी तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। आमिर खान ने खुद ही फिल्म 'तारे जमीं पर' में  इस बात का जिक्र किया था। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन आमिर खान ने किया था। इस फिल्म में आठ साल के बच्चे ईशान अवस्थी को  मानसिक रूप से पीड़ित दिखाया गया था । रामशंकर निकुंभ की भूमिका निभाने वाले आमिर खान को पता चलता है कि ईशान अवस्थी डिस्लेक्सिक नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी। 

Celebs as Ram: पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए ये सितारे, इस एक्टर के लोग छूते हैं पैर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें