दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ शानदार जवाबदेही के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है, और इसके लिए रत्ना जगह-जगह जाकर लोगों से इसे देखने का आग्रह कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना पाठक शाह ने दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के बारे में बात की। साथ ही कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वह लाइमलाइट में आ गई हैं।