फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं रसिका दुग्गल? जो इन दिनों फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में आ रहीं नजर

Fri, 20 Nov 2020 09:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
अगर आप अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देखते हैं तो बीते कुछ समय में अभिनेत्री रसिका दुग्गल लगातार काम करती दिखी हैं। थोड़े ही समय में रसिका दर्शकों के लिए जाना पहचाना चेहरा बन गई हैं। उनकी सहज अदाएगी पर्दे पर खूब पसंद की जा रही है। चलिए इसी कड़ी में अभिनेत्री के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
झारखंड के जमशेदपुर की रहने वालीं रसिका का जन्म साल 1985 में हुआ। 2004 में उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ वूमन से मैथ में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। इसके बाद रसिका ने सोफिया पॉलिटेक्निक से पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया। अभिनय में रुचि को देखते हुए उन्होंने पुणे के एफटीआईआई से एक्टिंग में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया।
विज्ञापन

3 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म से की। फिल्म अनवर में उन्होंने चरित्र किरदार निभाए। साल 2008 में उन्होंने फिल्म तहान किया। टीवीएफ के वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स सीजन 2 में उन्होंने कैमियो रोल निभाया। इसके बाद टीवीएफ के ही एक अन्य सीरीज ह्यूमरसली योर्स (2017) में काम किया। इसमें उनके साथ कॉमेडियन विपुल गोयल थे।

4 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal
2017 में रिलीज हुई फिल्म तू है मेरा संडे में उन्होंने कैमियो रोल किया। फिल्म में बरून सोब्ती, विशाल मल्होत्रा, सहाना गोस्वामी, नकुल भल्ला, अविनाश तिवारी और जय उपाध्याय मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रसिका फिल्म औरंगजेब, किस्सा, मंटो और लूटकेस में नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसिका दुग्गल - फोटो : दिल्ली क्राइम
निजी जिंदगी की बात करें तो रसिका की शादी अभिनेता मुकुल चड्ढा से हुई है। शादी के बाद भी वे लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं। इंस्टाग्राम पर रसिका दुग्गल के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें