फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना पूरा नहीं होता छठ पूजा का महापर्व

Fri, 20 Nov 2020 07:48 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
शारदा सिन्हा - फोटो : file photo
देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच छठ पूजा को लेकर देशभर में तैयारियों का पूरा ख्याल रखा गया है। यह महापर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत और बिहार के लोग मनाते हैं। छठ पूजा पर भोजपुरी सिनेमा में कई शानदार गाने बन चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिनके गानों की चर्चा होती है वे स्वर कोकिला शारदा सिन्हा हैं। शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व पर कई शानदार गाने गाए हैं। हम आपको उन्हीं गानों के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन

गीत- उठहु सुरुज भइले बिहान
छठ पूजा के लिए शारदा सिन्हा ने यह गाना साल 1986 में गाया था। उनका यह गाना एलबम छठ मईया का है। 
 
विज्ञापन

गीत- हे छठ मईया
शारदा सिन्हा का यह गाना भी साल 1986 में आई एलबम छठ मईया का है। इस गाने को उन्होंने काफी शानदार अंदाज में गाया है।

गीत- केहन समइआ अइले
छठ महापर्व पर शारदा सिन्हा ने यह गाना साल 2005 में गाया था। यह गाना उनकी एलबम अरघ का है। 
विज्ञापन

गीत- नदिया के तीरे 
शारदा सिन्हा का यह गाना भी एलबम अरघ का ही है। इस गाने को उन्होंने बेहद खूबसूरत अंदाज में गाया था।
विज्ञापन

गीत- छठी मईया आईना दुवरिया
शारदा सिन्हा ने इस खूबसूरत गाने को साल 2003 में आई एलबम सकल जगतारिनि हे छठ मईया के लिए गाना था। उनके इस गाने को संगीत प्रेमी हमेशा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

गीत- उगहु सूरज गोसाईं अरे
इस शानदार गाने को शारदा सिन्हा ने साल 1986 में गाया था। उनका यह गाना एलबम छठ मईया का है।

गीत- सकल जगतारिनि हे छठ मईया
शारदा सिन्हा का यह गाना साल 2003 में आया था। संगीत प्रेमी उनके इस गाने को खूब पसंद करते हैं। 

गीत- हो दीनानाथ
छठ पूजा पर बना यह गाना साल 2016 में आया था। यह गाना 'भोजपुरी छठ गीत' एलबम का है। इस गाने को शारदा सिन्हा ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। 

गीत- केलवा के पात पर
यह गाना साल 2018 में आई एलबम 'छठी मईया' का है। इस गाने को शारदा सिन्हा ने शानदार अंदाज में गाया है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

गीत- पहिले पहिले छठी मईया
शारदा सिन्हा की आवाज में गाया गीत 'पहिले पहिल छठी मैयां' (Pahile Pahil Chhathi Maiya) तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें: कोई करता था 80 रुपये में काम तो किसी को मिलते थे एक शो के 35 रुपये, जानें इन तीन निर्देशकों की पहली सैलरी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें