फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बॉलीवुड-साउथ की तुलना कर फंसीं रश्मिका और 'बेशरम रंग' में होंगे बदलाव, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 29 Dec 2022 07:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका मंदाना, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
मनोरंजन से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों को दिलचस्पी होती है। वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा व टीवी इंडस्ट्री से भी रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। आज भी एंटरटेनमेंट जगत से कई खबरें सामने आईं हैं। पठान के गाने बेशरम रंग में सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव करने की जानकारी सामने आई है तो वहीं रश्मिका मंदाना के साउथ व बॉलीवुड गानों के ऊपर दिए गए स्टेटमेंट से सोशल मीडिया पर खूब हंगामा देखने को मिला। तो चलिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने कर रही हैं। ऐसे में रश्मिका अपने लुक्स और बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में आ जाती हैं। वहीं, हाल ही में रश्मिका ने बॉलीवुड और साउथ के गानों को लेकर ऐसे बयान दे दिया, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर रश्मिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड के गानों की तुलना कर बुरी फंसीं रश्मिका, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन

3 of 11
बेशरम रंग गाना - फोटो : social media
बीते दिनों फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल मचा था। इसी बीच इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। जिसके बाद CBFC की गाइडलाइंस के अनुसार फिल्म के सभी पहलुओं को देखा गया है। कमेटी के द्वारा मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। ऐसे में बेशरम रंग के गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Pathaan: दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची? मेकर्स को 'बेशरम रंग' में करने होंगे बदलाव

4 of 11
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
'अवतार द वे ऑफ वॉटर' पूरी दुनिया के साथ भारत में भी तहलका मचा रही है। इस फिल्म को लोगों का इतना जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि हर गुजरते दिन के साथ यह कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म के शानदार कलेक्शन के बीच अब अवतार 2 के साथ एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1 बिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने कुल 1.03 बिलियन की कमाई कर ली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Avatar 2 BO Collection: अवतार 2 ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा हुआ पार
विज्ञापन

5 of 11
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या का मामला आए दिन नया मोड़ ले रहा है। इस मामले में सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच भी जारी है। अब इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार (29 दिसंबर) को बताया कि अभिनेता शीजान खान से पूछताछ की जा रही है कि टेलीविजन शो के सेट पर आखिर हुआ क्या था, जहां उनकी को-स्टार तुनिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच
विज्ञापन

6 of 11
नितिन मनमोहन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का आज यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।खबरों के अनुसार, नितिन मनमोहन के बेटे दुबई से वापस आ रहे हैं। उनके भारत पहुंचने पर ही निर्माता के अंतिम संस्कार की तारीख बताई जाएगी। आपको बता दें, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Nitin Manmohan Death: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा
विज्ञापन

7 of 11
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म हेरा फेरी 3 काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म में अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के नाम को लेकर लगातार संशय बना हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म से कार्तिक की भी रवानगी हो गई है। वहीं, अक्षय कुमार एक बार फिर इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस कंफ्यूजन के बीच फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी का बयान सामने आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Anees Bazmee: हेरा फेरी 3 पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इन आउट तो चलता ही रहेगा...

8 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी स्टाफ रूपकुमार शाह ने सुशांत की मौत पर सवाल उठाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत एक बार पिर ट्रेंड होने लगा है। इन तमाम सवालों के बीच सुशांत का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए

9 of 11
तुनिशा शर्मा की मां से बात करते केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : ANI
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद से ही हर कोई सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा हंसती खिलखिलाती रहने वाले तुनिशा ऐसा कदम कैसे उठा सकती है। अपनी इकलौती बेटी को खोने के बाद से ही तुनिशा की मां टूट गई हैं। वहीं, अब परिवार से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिवंगत अभिनेत्री के घर पहुंचे थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, शीजान को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन

10 of 11
Mahira Khan
पाकिस्तान की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार माहिरा खान ने साल 2017 में बॉलीवुड में रईस फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में माहिरा के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने भारत और पाकिस्तान के कलाकारों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी अभिनेताओं को आसान लक्ष्य माना जाता है। उन्होंने कहा, जैसा कि रईस हिट फिल्म रही, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण वह बॉलीवुड में अपना काम जारी नहीं रख पाईं। दरअसल, पाकिस्तानी कलाकारों और संगीतकारों को भारत में काम करने पर रोक लगा दी गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Mahira Khan: सत्ता-सियासत और संग्राम... माहिरा खान ने सुनाए बॉलीवुड के किस्से, बोलीं- भारत-पाक के लिए हम बकरे
 
विज्ञापन

11 of 11
धन्या बालकृष्ण, बालाजी मोहन - फोटो : Social media
ऐसा लग रहा है इन दिनों सिनेमा जगत में गुपचुप शादी रचाने का दौर चल रहा है। जहां अभी कुछ दिनों पहले टीवी की चहेती 'गोपी बहू' ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी कर सबको चौंका दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कन्नड़, मलयालम और तमिल फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं धन्या बालकृष्ण ने भी गुपचुप शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक बालाजी मोहन के साथ सात-फेरे लिए हैं। लेकिन इस बात का खुलासा कोर्ट में हुआ...कैसे? आइए जानते हैं...
यहां पढ़ें पूरी खबर
Dhanya- Balaji Mohan: साउथ एक्ट्रेस धन्या ने बालाजी मोहन के साथ गुपचुप रचाई शादी, एक साल बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें