अंशुला कपूर, खुशी कपूर
- फोटो : social media
खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन अंशुला कपूर की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें खास बात यह है कि दोनों के हाथों में मैचिंग पजल टैटू बने देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए खुशी कपूर ने लिखा, "मेरी पसंदीदा इंसान अंशुला कपूर को जन्मदिन मुबारक हो, आपने मुझे कंप्लीट किया।"