फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: सलमान खान-विक्की में से किसके साथ रश्मिका की है स्पेशल बॉन्डिंग, छावा-सिकंदर में आएंगी नजर

Mon, 16 Dec 2024 11:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: पुष्पा 2 द रूल से सभी के दिलों पर श्रीवल्ली बनकर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अब अपनी आगामी फिल्म छावा के बाद सलमान खान की सिंकदर में नजर आएंगी। सिकंदर में सलमान खान के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की। 
 
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, vickykaushal09, beingsalmankhan
रश्मिका मंदाना अपनी हालिया रिलीज पुष्पा 2 द रूल की सफलता का आनंद ले रही हैं। रश्मिका अब अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रही हैं, जिसमें सलमान खान की सिकंदर और विक्की कौशल की छावा शामिल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने दोनों अभिनेताओं के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna, beingsalmankhan
रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म सिकंदर में अपने को-स्टार सलमान खान को लेकर खुलकर बातचीत की और कहा, "सलमान सर और मैं जो भी बात करते हैं वह हमेशा हमारे बीच ही रहेगी। मुझे लगता है कि इन रिश्तों को बिना, दिखावा किए बिना, इन्हें बनाए रखना महत्वपूर्ण है।"
 
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना-अल्लू अर्जन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बेहतरीन अभिनय के बाद नेशनल क्रश अब पुष्पा 2 द रूल के बाद क्रशमिका बन चुकी हैं। रश्मिका ने सलमान खान और विक्की कौशल के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। रश्मिका ने कहा, '' (सलमान खान) और (विक्की कौशल) दोनों ही पूरी तरह से अलग हैं, लेकिन वे दोनों ही दयालु हैं। उनके साथ काम करना बेहद खास अनुभव रहा है और वे वास्तव में अच्छे इंसान हैं, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता हैं।''

4 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका ने यह भी बताया कि वह अपने सभ को-स्टार से सीखी गई अनोखी बातों को महत्व देती हैं, जो लिए काफी लाभकारी भी होता है। उन्होंने बताया कि अपने सहकर्मियों के साथ बिताए गए पल और बातचीत को हमेशा छुपाकर रखना सही रहता है। सलमान खान का जिक्र करते हुए रश्मिका ने कहा कि वे दोनों जो भी आपस में बात करते हैं, वह हमेशा उन दोनों के बीच ही रहेगी। उन्होंने सलमान के साथ की हुई बातचीत को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत कीमती चीज है।
 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका ने सलमान खान और विक्की कौशल द्वारा उनके प्रति दिखाई गई दयालुता और गर्मजोशी खास रही है और वह उन रिश्तों के लिए आभारी हैं। सिकंदर, ईद 2025 पर रिलीज होगी। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज, शरमन जोशी और बाकी कलाकार भूमिकाओं में हैं।
Zakir Hussain: संगीतकारों ने जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक, शास्त्रीय संगीत की दुनिया का अनमोल नगीना खो गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी इस ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करते नजर आएंगे। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 द रूल के साथ टकराव की वजह से ही छावा की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब फिल्म छावा 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी।
Game Changer: गेम चेंजर की विदेश में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, राम चरण ने की घोषणा, कियारा अडवाणी के फैंस भी खुश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें