फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: रश्मिका ने शादी सीक्वेंस के शूटिंग अनुभव को किया साझा, बर्फ में साड़ी पहनने के बाद भी इस कारण थीं खुश

Wed, 31 Jan 2024 06:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने फिल्म में अपने विवाह सीक्वेंस के लिए बर्फ से ढकी मनाली में शूटिंग की थी। इस सीन में रश्मिका साड़ी और रणबीर कपूर कुर्ता पहने नजर आए थे।
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। रश्मिका मंदाना ने फिल्म में रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों की शादी का सीक्वेंस मनाली में शूट किया गया था। अब रश्मिका ने साड़ी पहनकर बर्फ में शूटिंग करने के अपने अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने फिल्म में अपने विवाह सीक्वेंस के लिए बर्फ से ढकी मनाली में शूटिंग की थी। इस सीन में रश्मिका साड़ी और रणबीर कपूर कुर्ता पहने नजर आए थे। रश्मिका ने हाल ही में इस सीन पर बात करते हुए कहा कि वह खुश थीं कि न केवल वह, बल्कि रणबीर भी मनाली की ठंड में कम कपड़े पहने हुए थे। रश्मिका ने कहा, 'सर ऐसा चाहते थे कि ये दोनों बच्चे घर से भाग गए हैं और वे सबसे अजीब जगह पर शादी कर रहे हैं। अंदर से, मैं वास्तव में खुश थी कि मैं अकेली नहीं हूं जो साड़ी में सहन कर रही हूं, आप भी सहन कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फ में फिल्म की शूटिंग की कठिनाइयों को साझा कर रश्मिका ने कहा, 'जब आप बर्फ पर जाते हैं तो सबसे पहले आपकी त्वचा पीली पड़ जाती है। आपकी त्वचा को जीवंत दिखाने के लिए आपके मेकअप आर्टिस्ट को अतिरिक्त मेकअप करना पड़ता है। क्योंकि आप कमरे में तैयार होकर बाहर निकलते हैं और वहां कुछ भी नहीं होता है।'

4 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने आगे कहा, 'अचानक वे कहते हैं, यार, हमने अंदर बहुत सारा मेकअप किया था। आपके मेकअप का क्या हुआ? लेकिन आपको एहसास होता है कि ठंड ने आपके चेहरे और उस सब पर खून के सर्कुलेशन को रोक दिया है।' यहां तक कि हेयरड्रेसर को भी एक्टर्स के बालों को सही करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा, 'आप बिल्कुल ऐसे होते हैं 'मुझे ठंड लग रही है, कृपया मुझे मेरी जैकेट दे दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है।  

Sonu Sood: चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुए सोनू सूद, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें